-
Advertisement
Cabinet Meeting शुरूः लॉकडाउन के बीच Himachal में Buses के संचालन, School Fees पर होगा फैसला
शिमला। लॉकडाउन के बीच सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) शुरू हो गई है। कैबिनेट प्रदेश में बसों (Buses) के संचालन को मंजूरी दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से बसों का संचालन शुरू हो सकता है। वहीं, कैबिनेट में निजी स्कूलों की फीस (School Fees) कम करने और स्कूल खोलने पर भी मंथन होगा।
स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग कोविड-19 (Covid-19) के संबंध में अब तक किए उपायों व प्रयासों पर प्रस्तुति देगा। कैबिनेट सब कमेटी भी पिछली कैबिनेट में उठाए बिंदुओं पर नई प्रस्तुति देगी। इसके अलावा बैठक में कोरोना संकट से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा हो रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

