-
Advertisement
मंडी पहुंचे CM Jai Ram, दोपहर बाद जाएंगे Manali
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur) आज जिला मंडी( Mandi Distt) व मनाली ( Manli)के दौरे पर है। कुछ देर पहले वे मंडी के कांगनी हेलीपैड पहुंचे , जहां पर स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। सीएम मंडी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
इसके बाद वे विपाशा सदन में जिले के अधिकारियों से बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर बाद जयराम ठाकुर मनाली(Manali) का दौरा करेंगे। यहां पर वे बीआरओ अधिकारियों के साथ रोहतांग टनल के कार्य को लेकर चर्चा करेंगे। वे रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक भी जाएंगे। टनल का निरीक्षण करने के बाद सिस्सू हेलीपैड से वापस शिमला के लिए रवाना होंगे।