-
Advertisement
हिमाचल: पटाखे चलाने के पक्ष में CM जयराम ठाकुर, कहा- BJP के लिए सुखद रहेगी दिवाली
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने बीजेपी के लिए दिवाली सुखद बताई है। वहीं, पटाखे फोड़ने को लेकर सीएम ने कहा कि हम पटाखे चलाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ेंगे तो फिर कब फोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पटाखे कम फोड़ें और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित समयानुसार ही पटाखे चलाएं। उन्होंने सीमित समय तक पटाखे चलाने की बात कही और कहा कि पूरी रात भर पटाखे ना फोड़ें। पटाखे चलाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि प्रदूषण ना बढ़े।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, कोरोना बंदिशों और स्कूलों पर होंगे फैसले
बता दें कि हिमाचल में चार उपचुनाव का परिणाम मंगलवार को आएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सब अच्छा होगा। मैं ऐसा महसूस करता हूं कि मेहनत करने के बाद कुछ बातें भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सरकार में रहते काम किया और पार्टी ने चुनाव लड़ने और लड़ाने का जिम्मा संभाला था। सीएम ने कहा कि सरकार और संगठन ने पूरी मेहनत करके चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने सभी सीटों पर मेहनत की है, जिसका परिणाम सकारात्मक और सार्थक आएगा। अभी ये कहना तर्कसंगत नहीं रहेगा कि हम कितनी सीटें जीतेंगे। हमें अब चुनाव परिणाम आने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने 8 नवंबर को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित की है।
सीएम ने अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर की गई चर्चा के बारे में बताते हुआ कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले कुछ विशेष क्षेत्रों में बढ़ रहे हैं, जबकि देश में कहीं भी ऐसा देखने में नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के बाद स्कूल खुलने के विषय पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल त्योहारों के चलते स्कूल 7 नवंबर तक बंद ही रहेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


