-
Advertisement
हिमाचल पुलिस अब बुलेट पर करेगी गश्त, सीएम जयराम ने 61 वाहनों को दिखाई हरी झंडी
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर से हिमाचल पुलिस विभाग (Himachal Police Department) की 58 रॉयल इन्फील्ड, दो ट्रक और एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम जयराम ने से नो टू ड्रग्स थीम पर आधारित पुलिस विभाग की ओर से युवाओं को जागरुक करने के लिए बनाए गए वीडियो को भी जारी किया। इस वीडियो को यू ट्यूब पर भी अपलोड किया गया।
यह भी पढ़ें:NDA परीक्षा में महिलाओं की हुई एंट्री, केंद्र ने दी हरी झंडी

इस अवसर पर सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग को नई तकनीक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस विभाग प्रदेश के लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए सराहनीय काम कर रहा है। सरकार विभाग के आधुनिकीकरण और प्रभावी कामकाज के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रही है।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने नई गाड़ियों (New Vehicle) की खरीद के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 13 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। अब तक करीब चार करोड़ रुपये से 99 व्हीक्ल खरीदे जा चुके हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

