-
Advertisement
सुन लो कांग्रेसियों, कौन सा इतिहास बदलने की बात कर गए जयराम, देखें वीडियो
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur)का कहना है कि हर बार श्रद्धांजलि के नाम पर जनता वोट नहीं देती है। इन उपचुनावों में जो हार मिली है वहीं प्रदेश में बीजेपी(BJP) के जीत के दरवाजे खोलेगी। पालमपुर रवाना होने से पहले शिमला में मीडिया से बातचीत के दौराम सीएम जयराम ने कहा कि जो आज तक प्रदेश में कभी नहीं हुआ वह बीजेपी करके दिखाएगी और प्रदेश में बीजेपी ही अगली सरकार बनाएगी, ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार होगा। पीएम मोदी( PM Modi) से मुलाकात का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि मंडी दौरे के बाद भी पीएम मोदी से बिलासपुर में एम्स( AIIMS in Bilaspur) के उद्घाटन के लिए आने को लेकर बात हुई है। हिमाचल में चुनावी वर्ष के दौरान पीएम मोदी के यहां आने को लेकर कई कार्यक्रम बनेंगे। मंडी दौरे को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि 27 दिसंबर को मंडी में शानदार कार्यक्रम होगा । इस दिन पीएम मोदी कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे।
ये भी पढ़ें-हिमाचल कैबिनेटः नए वेतनमान लागू करने की मंजूरी,अनुबंध कर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
वे 11,000 करोड़ से अधिक के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। हिमाचल प्रदेश में पहली बार होगा जब एक स्थान पर एक ही दिन में इतने अधिक उद्घाटन और शिलान्यास होंगे, जिससे सीधे जनता को फायदा पहुंचेगा।इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डाभी कार्यक्रम में मौज़ूद रहेंगे।सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2082 करोड़ की सावड़ा कुडडू, 1811 करोड़ की लुहरी फेज-1, 688 करोड़ की धौलासिद्ध, 6700 करोड़ रुपये के रेणुका बांध प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित करेंगे। रेणुका बांध का लाभ हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा को लाभ होगा।
सीएम ने कहा कि हिमाचल की जनता ने सरकार को जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान करते हए सरकार 27 दिसंबर को चुनावी वर्ष के प्रवेश करने जा रहे है। सरकार ने प्रदेश में इन चार सालों में अभूतपूर्व विकास किया है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट(Global Investors Meet) में 13 हज़ार करोड़ की इन्वेस्टमेंट आई थी।
अब दूसरी मीट में अब करीब 18 से 20 हज़ार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। जयराम ठाकुर ने अपनी चार वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा इस दौरान हिमाचल सरकार गरीबों के साथ खड़ी रही। गरीबों के लिए जो योजनाएं चलाई गई, उन्हें जमीनी स्तर पर पहुंचाया गया जिसके लाभ से गरीबों का उत्थान हुआ है और जो अंतिम एक वर्ष में चुनाव से पूर्व जो समय बचा है उसमें जनता के लिए और काम किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

