-
Advertisement
सीएम जयराम ने नाटी डाल किया कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-2022 का आगाज
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में गुरुवार से कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-2022 (Kangra Valley Summer Festival-2022) का आगाज हो गया है। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 2 जून से 9 जून, 2022 तक आयोजित हो रहे इस कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-2022 का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने किया। इस महोत्सव में चार सांस्कृतिक संध्याएं रखी गई हैं। आज शुभारंभ अवसर पर हिमाचल पुलिस बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने स्टेज पर नाटी भी डाली। सीएम जयराम ठाकुर के साथ धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और कलाकारों ने हिमाचल पुलिस आरकेस्ट्रा “हारमनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुति पर यह नाटी डाली।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम बोले: सत्ता में आने का सपना छोड़े कांग्रेस, बारी-बारी का रिवाज गया

इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि लगभग एक दशक के बाद धर्मशाला (Dharamshala) में ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। महोत्सव के दौरान कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में एक फूड कॉर्नर (Food Corner) भी बनाया गया हैए जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक (Tourist) हिमाचल प्रदेश के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का आनन्द ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला राज्य का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स और अन्य कलाकारों ने सराहनीय प्रस्तुतियां दीं।
सीएम जयराम ठाकुर की नाटी देखने के लिए यहां क्लिक करें … https://fb.watch/doFNB6GWqb/
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

