हिमाचल: पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल, बर्फीली वादियों का दीदार कर पाएंगे सैलानी

बीआरओ ने बहाल किया रोहतांग दर्रा, एसडीएम मनाली आज करेंगे निरीक्षण

हिमाचल: पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल, बर्फीली वादियों का दीदार कर पाएंगे सैलानी

- Advertisement -

मनाली। हिमाचल आने वाले देश दुनिया के पर्यटकों (Tourist) की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल (Restored Rohtang Pass) हो गया है। पर्यटक अब जल्द ही रोहतांग दर्रा में बड़ी बड़ी बर्फ (Snow) की दिवारों के बीच के सफर का आनंद ले सकेंगे। बीआरओ ने रोहतांग दर्रा से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। जिसकी सूचना बीआरओ ने मनाली प्रशासन को भी दे दी है। अब जल्द ही मनाली प्रशासन रोहतांग दर्रा का निरीक्षण करेगा और जरूरी दिशा निर्देशों के साथ पर्यटकों के लिए इसे पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें:हिमाचल में बारिश, ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी, तेज हवाएं भी चलेंगी; अलर्ट जारी

जानकारी देते हुए बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि बीआरओ ने रिकार्ड समय में रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया है। अब जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मनाली (SDM Manali) डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर आज यानी मंगलवार शाम को रोहतांग दर्रा का दौरा करेंगे और उसका निरीक्षण किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट डीसी कुल्लू (DC Kullu) को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने रोहतांग सहित करीब सभी दर्रों को बहाल कर दिया है। अब बीआरओ इन बहाल दर्रों की सड़कों को सुधारने में जुट गया है। बीआरओ कमांडर ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते सड़कों को काफी नुकसान होता है। जिनकी दशा सुधारने पर अब काम शुरू किया जाएगा। बीआरओ यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए सड़क की मरम्मत में जुट गया है।

यह भी पढ़ें:पर्यटकों को खींच रही हिमाचल के पहाड़ों की ठंडक, 24 घंटों में शिमला पहुंचे 11,596 वाहन

बता दें कि पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रे की बहाली के लिए काफी समय से आवाज उठाई जा रही थी। मनाली के पर्यटन कारोबारियों (Tourism Businessmen) की भी यही मांग थी कि जल्द से जल्द रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल किया जाए। जिससे की उनके व्यवसाय को भी बढ़ावा मिले। वहीं बीते रोज मनाली में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में आयोजित बैठक में भी रोहतांग बहाली का मुद्दा उठा था। पर्यटन कारोबारियों ने मंत्री गोविंद ठाकुर (Govind Thakur) के समक्ष रोहतांग दर्रे को जल्द बहाल करने की मांग रखी थी। बता दें कि गर्मियों में बाहरी राज्यों के पर्यटक हिमाचल में आते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को बर्फ की वादियां खूब भाती हैं। पर्यटक रोहतांग दर्रा सहित लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) का रूख करते हैं, ताकि बर्फ के दीदार कर सकें। ऐसे में बीआरओ की यह उपलब्धि पर्यटकों के साथ साथ पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत भरी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | snowfall in himachal | Restored Rohtang Pass | SDM Manali | rohtang pass | Govind Thakur | Himachal Tourism | BRO | tourists
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है