-
Advertisement
#Corona से जंग जीत चुके CM जयराम ठाकुर लौटेंगे सचिवालय, इस दिन होगी Cabinet Meeting
शिमला। कोरोना महामारी की चपेट में आए सीएम जयराम ठाकुर अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 26 अक्तूबर सोमवार से सचिवालय लौटेंगे। डाक्टरों की सलाह पर जयराम ठाकुर आगामी कुछ दिन आराम करेंगे। बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर 27 अक्तूबर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) ले सकते हैं। यह बैठक सुबह साढ़े दस बजे शुरू हो सकती है। हालांकि इस बारे अभी फाइनल नहीं हुआ है। बैठक आगे भी टल सकती है। बता दें कि इससे पहले नौ अक्तूबर को कैबिनेट बैठक होनी थी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के कोरोना की चपेट में आने के बाद यह बैठक टल गई थी।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: अब पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार पास करनी होगी TET की परीक्षा; 7 साल वाला प्रावधान खत्म
अब जब जयराम ठाकुर कोरोना को मात देकर वापस सचिवालय लौट रहे हैं तो वह कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में स्कूलों को खोलने से लेकर अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर ने ओकओवर शिमला में ही अपने कार्यालय से कुछ फाइलें मंगवाईं और ओकओवर में ही यह निपटाईं। बता दें कि अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटने के बाद सीएम होम क्वारंटाइन थे। कुछ दिन बाद उनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट (Corona Report) निगेटिव आ चुकी है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन और आराम करने को कहा है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

