-
Advertisement
जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर 103 हिमाचली छात्रों की वापसी के CM Sukhu ने दिए निर्देश
CM Sukhu: शिमला। भारत- पाकिस्तान तनाव के बीच उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)से भेंट कर, जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली छात्रों को सुरक्षित वापिस लाने का आग्रह किया। उन्होंने सीएम को अवगत करवाया कि इन छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 103 छात्र जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ रहे तनाव के दृष्टिगत इनके परिजन अत्यंत चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।
सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश
सीएम ने कहा कि प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा और कुशलता राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में हरसम्भव कदम उठाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने और छात्रों की सुरक्षित वापिसी सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
संजू चौधरी
हिमाचल की खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
