-
Advertisement
सीएम सुक्खू ने की खड़गे से मुलाकात, महाकुंभ भगदड़ की घटना पर जताया दुख
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस के संगठन समेत कई दूसरे मसलों को लेकर चर्चा की और प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड खड़गे के समक्ष रखा। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) दो दिन से दिल्ली में डटे हुए हैं। सीएम सुक्खू दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम सुक्खू ने बीती शाम को भी कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लांबा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। आज और कल भी सीएम दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। कल शाम या फिर परसों सुबह सीएम सुक्खू वापस शिमला लौट आएंगे। सीएम सुक्खू से पहले कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और डिप्टी सीएम भी खड़गे समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में दिल्ली में नई कार्यकारिणी (Executive committee)को लेकर चर्चा कर चुके हैं।
महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़(Maha Kumbh stampede) की घटना पर दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम सुक्खू ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पंकज शर्मा
