-
Advertisement
Himachal Budget 2024 Live: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 4 फीसदी डीए
Last Updated on February 17, 2024 by saroj patrwal
Himachal Budget 2024 Live: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया हैं। ये पढ़े बजट की प्रमुख घोषणाएं
- सभी कर्मचारी और पेंशनर्स के एरियर का भुगतान 1 मार्च 2024 से चरणबद्ध ढंग से शुरू कर दिया जाएगा।1 अप्रैल 2024 से 4 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते की किश्त जारी कर दी जाएगी। विधायक निधि 2.10 करोड़ से बढ़ाकर 2.20 करोड़ करने की घोषणा। 60 साल से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिक, जिन्हें कोई और पेंशन नहीं मिलती, उनकी 3000 की पेंशन को बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाएगा।
- खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए सीएम सुक्खू ने ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली 3 करोड़ की राशि बढ़ाकर 5 करोड़, सिल्वर मेडल विनर को मिलने वाली 2 करोड़ की राशि को 3 करोड़, ब्रोंज मेडल विनर को 1 के बजाए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इसी तरह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर मिलने वाली 50 लाख की इनामी राशि को 4 करोड़ किया। सिल्वर मेडल पर 30 लाख के इनाम को बढ़ाकर ढाई करोड़, ब्रोंज मेडल जीतने पर मिलने वाली 30 लाख की राशि को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए करने की घोषणा की है। ।कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर 50 लाख की राशि बढ़ाकर 3 करोड़, सिल्वर जीतने पर 30 लाख की राशि को बढ़ाकर 2 करोड़ और ब्रोंज जीतने पर मिलने वाली 20 लाख की राशि बढ़ाकर एक करोड़ दिए जाएंगे। प्रारंभिक स्कूलों के खेलों में खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपए, अन्य खिलाड़ियों को 400 रुपए प्रतिदिन, इंटर यूनिवर्सिटी और नेशनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपए रोजाना, होस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 से बढ़ाकर 400 रुपए करने की भी घोषणा बजट में हुई है।
- पुलिस कर्मियों की डाइट मनी 210 से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई। खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में की गई बढ़ोतरी, डाइट मनी भी बढ़ाई
- सुख सरकार ने नगर निकाय के प्रतिनिधियों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। जिसके तहत जिला परिषद अध्यक्ष को 24,000, जिला परिषद उपाध्यक्ष को18,000 वसदस्य को 7,800 रुपए मिलेंगे। पंचायत समिति अध्यक्ष को 11,500 रुपए ,उपाध्यक्ष को 8,400 रुपए व सदस्य को 7,200 रुपए मिलेंगे। पंचायत प्रधान को 7,200, उपप्रधान को 4,800 व सदस्य को 750 रुपए मिलेंगे। नगर निगम के महापौर को 24,000, उपमहापौर को 18,000 व पार्षद को 8,300 रुपए मिलेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष को 10,000 रुपए उपाध्यक्ष को 8400 व पार्षद को 4200 मिलेंगे। नगर पंचायत प्रधान को 8400, उपप्रधान को 6600 व सदस्य को 4200 मिलेंगे। इसी तरह बीडीसी अध्यक्ष को 11,000 रुपए, उपाध्यक्ष को 8,400 व सदस्य को 7200 रुपए मिलेंगे
- मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 300 रुपए करने की घोषणा। 60 रुपए का इजाफा हुआ। हिमाचल में 12 लाख से ज्यादा मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं। सीएम बोले कि यह ऐतिहासिक वृद्धि है। जिन मनरेगा कामगारों की सालाना आय ढाई लाख से कम हो और साल में 100 दिन मनरेगा में काम किया हो, उन्हें मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।
- प्रदेश में पढ़ो अभियान शुरू होगा। इस अभियान के तहत 500 संस्थानों में रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। पंचायत स्तर पर आधुनिकतम पुस्तकालय बनाने की घोषणा।
मेरा विद्यालय योजना का ऐलान। इसके तहत विधायक और अधिकारी कोई भी स्कूल गोद ले सकेंगे। सरकारी स्कूलों में बच्चे पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कर सकेंगे। अगले वित्त वर्ष में 6000 प्री-प्राइमरी शिक्षक भर्ती होंगे। इन पदों पर नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) भर्ती होंगे। इन्हें ब्रिज कोर्स करवाकर ट्रेनिंग दी जाएगी। - हिमाचल में 9 हेलीपोर्ट विकसित होंगे। प्रति हेलीपोर्ट 13 करोड़ रुपए से इनका निर्माण होगा। पर्यटकों को स्काईवॉक की सुविधा मिलेगी। 4 नई ट्रांसमिशन लाइन बनेंगी। सभी होम स्टे यूनिट को पर्यटन एक्ट के अधीन लाया जाएगा।
- हिमाचल में 57 लाख लोगों के डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में निजी क्षेत्र के सहयोग से एक्स-रे की सुविधा दी जाएगी। 2026 के अंत तक हर जिले में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे।
- 2024 के सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन का प्रयोग होगा। 2024-25 के दौरान बागवानी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 75 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। सब-ट्रॉपिकल क्षेत्रों में 2 फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेंगे।
- दूध गंगा योजना के अंतर्गत 2024-25 के दौरान कांगड़ा के डंगवार में मिल प्लांट की स्थापना की घोषणा। इस प्लांट की दूध उत्पादन क्षमता एक लाख लीटर होगी। उसे 3 लाख तक बढ़ाया जाएगा। यहां दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
- सीएम सुक्खू ने कहा कि देश में पहली बार दूध का समर्थन मूल्य दिया गया है। 1 अप्रैल 2024 से गाय के दूध का मूल्य 36 रुपए लीटर से बढ़ाकर 45 रुपए करने की घोषणा। भैंस का दूध 36 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए लीटर पर खरीदेगी सरकार।
- राजीव गांधी प्राकृतिक खेती शुरू करने की घोषणा। प्रत्येक पंचायत के 10 किसानों को जहर मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 36 हजार किसानों को इस खेती से जोड़ जाएगा। ऐसे किसानों का 30 क्विंटल अनाज MSP पर खरीदने की घोषणा। प्राकृतिक विधि से तैयार गेहूं 40 रुपए और मक्की को 30 रुपए किलो के हिसाब से सरकार खरीदेगी।
- किसानों को जालीदार बाड़ और नुकीली तारों की बाड़ लगाने के लिए 10 करोड़ रुपए सब्सिडी दी जाएगी।
- इलेक्ट्रिकल वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देंगे, इससे युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2024-25 के बजट अनुमानों को प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 हजार से अधिक बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है। राजस्व विभाग में विशेष अदालतों का आयोजन किया गया। वन मंजूरी की प्रक्रियाओं को सरल किया गया। जाठिया देवी में एक अत्याधुनिक टाउनशिप बनाया जाएगा। 31 मार्च तक हिमाचल को ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा।
- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज खुद ऑल्टो कार चलाकर विधानसभा पहुंचे। गाड़ी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सीपीएस राम कुमार चौधरी मौजूद थे।
बजट सत्र की शुरुआत 14 फरवरी से हो चुकी है। CM ने बजट में कई बड़ी घोषणाओं के संकेत पहले ही दे दिए हैं। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले पेश हो रहे इस बजट पर प्रदेश भर की निगाहें हैं। इस बजट में पर्यटन से लेकर महिलाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं का ऐलान हो सकता है। वहीं, बजट के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत बीजेपी के कई विधायक इसमें शामिल नहीं होंगें। दिल्ली में आज से बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई बीजेपी विधायक शुक्रवार को ही रवाना हो चुके हैं। ऐसे में यह विधायक बजट भाषण में शामिल नहीं हो सकेंगे।
चुनावी साल में CM सुक्खू के पिटारे पर सबकी नजर है। नए फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के बजट में सरकार 2 से 3 चुनावी गारंटियां पूरी कर सकती है।