-
Advertisement
प्रियंका गांधी से मिलने छराबड़ा पहुंचे सीएम सुक्खू, सामने रखा तीन माह का रिपोर्ट कार्ड
Last Updated on March 13, 2023 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) रविवार देर शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) से मिलने छराबड़ा पहुंचे। उन्होंने प्रियंका गांधी से उनके घर पर करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू ने अपनी सरकार के तीन महीने का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) प्रियंका गांधी के सामने रखा और बताया कि कांग्रेस किस प्रकार अपनी गारंटी पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
बीते शुक्रवार को छराबड़ा पहुंची थी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने बताया कि कांग्रेस ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में एनपीएस कर्मचारियों की पेंशन को बहाल कर दिया है, जिसके लिए SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की जा रही है और एक अप्रैल से कर्मचारियों का एनपीएस (NPS) में शेयर कटना बंद हो जाएगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस जल्द अपनी दूसरी गारंटी को भी पूरा करेगी। महिलाओं को 1500 रुपए और एक लाख नौकरी देने के मामले में भी उन्होंने कैबिनेट सब कमेटी गठित कर रखी है। बता दें कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई हैं। वहीं बीते शुक्रवार को ही छुट्टियां बिताने के लिए शिमला पहुंची हैं।