-
Advertisement
बजट सत्रः सीएम सुक्खू अपनी पुरानी ऑल्टो कार में पहुंचे विधानसभा, भूले नहीं 20 साल पुराने दिन
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन है। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सादगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गाहे-बगाहे उनकी सादगी की तस्वीरें व वीडियो लोगों के सामने आते रहते सीएम सुक्खू की इसी सादगी और उनके जमीन से जुड़े रहने वाले व्यवहार को लोग पसंद करते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मंगलवार को जब पहली बार विधानसभा भवन में बजट सत्र के लिए पहुंचे, तो उसी ऑल्टो कार से अपने सरकारी आवास ओक ओवर से आये। जिसमें वे वर्ष 2003 में पहली बार विधायक बनने पर शिमला स्थित विधानसभा भवन से पहुंचे थे।
6 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले से पहले सीएम सुखविंदर सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का परिचय कराया।

6 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसमें विपक्ष सुक्खू सरकार को घेरने में कोई असर नहीं छोड़ेगा और पूरे सत्र के दौरान विपक्ष के तेवर तल्ख रहने वाले हैं। आज सदन में नियम 130 के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर बने घरों और गोशालाओं के नियमितीकरण के बारे में चर्चा होगी। BJP विधायक जेआर कटवाल ने इस पर चर्चा की मांग की है। इसी नियम के तहत विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रदेश की वन सम्पदा को आग, बाढ़ व भूस्खलन से बचाने को लेकर चर्चा मांगी है।सीएम सुक्खू सदन में आज सप्लीमेंटरी (अनुपूरक) बजट पेश करेंगे।

