-
Advertisement
Big Breaking : डीजीपी कुंडू-निशांत शर्मा के मामले में सीएम सुक्खू के बड़े बोल-देखें वीडियो
Last Updated on November 11, 2023 by Soumitra Roy
शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने डीजीपी संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) व कारोबारी निशांत शर्मा के मामले में हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) द्वारा स्वतः संज्ञान लेने पर कहा कि वास्तविकता जानने के लिए पहले तथ्यों की जांच होगी, तब जो भी होगा सामने आएगा। सरकार इस संदर्भ में हाईकोर्ट में जवाब दायर करेगी। उन्होंने कहा कि कानून किसी के लिए बदला नहीं जाता ना ही किसी को कानून तोड़ने का अधिकार है। चाहे वो सीएम, डीजीपी या कोई और हो। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक पहले शिकायत की जांच होती है। शिकायत के तथ्यों के आधार पर ही एफआईआर ( FIR) दर्ज की जाती है
काम भी करना है और आराम भी, चुनाव प्रचार में नहीं जा पाऊंगा
सीएम सुक्खू (CM Sukhu)ने कहा है कि प्रदेश की जनता की दुआओं से स्वस्थ हो कर लौटा हूं। अब पूरी तरह स्वस्थ हूं और जन सेवा के लिए वापस कम पर लौट आया हूं। वैसे तो दो माह तक डॉक्टर ने आराम करने को कहा है। काम भी करना है और आराम भी करना है समय पर खाना खाना है। शरीर की क्षमता के अनुसार काम करना है। प्रचार में अभी नहीं जा पाऊंगा। दिवाली पर प्रदेश वासियों को संदेश है कि हमने जो संकल्प लिया है वो पूरा हो, मेरी अनुपस्थिति में मंत्रिमंडल के सहयोगियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहतर काम किया। दिल्ली एम्स से स्वस्थ होकर वापस शिमला लौटने पर सीएम का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि व.
दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
सीएम सुक्खू ने दीपावली के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए यह दीपावली सुख और समृद्धि लेकर आएगी। उन्होंने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में नंबर वन राज्य बनाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।