-
Advertisement
बीजेपी गडरिये की तरह हांक कर यहां से वहां ले जा रही है बागियों को
Last Updated on March 9, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Mandi Shivratri: मंडी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivratri Festival) का शुभारंभ किया। इससे पहले, सीएम ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया। सीएम पड्डल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। देव समाज के हित के लिए सरकार कार्य कर रही है।
यह आम जनता की कुर्सी है
सीएम ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित 6 विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ( BJP)गडरिये की तरह उन्हें हांक कर यहां से वहां ले जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि पंचकूला के पांच सितारा होटल में आराम के बाद अब उन लोगों को बीजेपी चार्टेड प्लेन से देहरादून (Dehradun)ले गई और वहां ऋषिकेश में एक सात सितारा होटल में रखा है। उन लोगों ने अंतरात्मा की नहीं बल्कि धन-आत्मा की पुकार सुनी और पार्टी तथा जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि वह एक आम परिवार से निकल कर जनता के हकों के लिए संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उनकी कुर्सी किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे की है। यह आम जनता की कुर्सी है और साजिश के साथ इसे छीनने की कोशिश करने वालों को जनता सबक सिखाएगी।
यह सरकार 5 साल चलेगी
सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार (Congress government) पूरी मजबूती से जनता के लिए काम कर रही है। यह सरकार 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लोकतंत्र के लिए है। बीजेपी द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने के मंसूबे सफल नहीं होंगे। उन्होंने पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।