-
Advertisement
Breaking: सीएम सुक्खू बोले, मंत्रियों को बैठने नहीं देंगे, जल्द देंगे विभाग
शिमला। पुणे और दिल्ली दौरे से शिमला (Shimla) पहुंचते ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने पूर्व की जयराम सरकार पर हमला बोल दिया। सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए अनेक झूठे वायदे और एक से बढ़कर.एक खोखले दावे करके राज्य की जनता को धोखा दिया है। सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को ठगा है। वह ठग सरकार थी। उन्होंने कहा कि जयराम में चुनावों से पहले देवीय शक्ति आई और बिना बजट के ही 900 सस्थान खोल दिए।
यह भी पढ़ें: “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की तैयारियों को लेकर प्रतिभा ने बुलाई बैठक…
इतना ही नहीं, बीजेपी सरकार ने उप-चुनाव में करारी हार झेलने के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए डीजल और पेट्रोल पर भी वैट कम कर दिया था। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब यही नेता वर्तमान राज्य सरकार द्वारा डीजल पर वैट में नाममात्र की वृद्धि पर बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को आय के स्रोत सृजित करने के लिए यह निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि पूर्व बीजेपी सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण वर्तमान राज्य सरकार पर विरासत में 75000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ा है।

वहीं सीपीएस (CPS) के पद पर हो हल्ला कर रही बीजेपी को भी उन्होंने करारा जवाब दिया। सीएम सुक्खू ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि पूर्व में बीजेपी सरकार (BJP Govt) ने ही मुख्य संसदीय सचिवों के पद सृजित किए थे और अब वही नेता वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सीपीएस नियुक्त करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेताओं को धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस पार्टी को भारी जनादेश दिया है।
जल्द बुलाई जाएगी कैबिनेट बैठक
अपने दिल्ली दौरे को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह दिल्ली में पार्टी हाईकमान का थैंक्स करने गए थे। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को बेले बैठने नहीं देंगे। जल्द ही विभाग बांट दिए जाएंगे। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा कि जल्द की कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें जनता से किए वादों पर चर्चा करेंगे और जनता को दी गई गारंटियों पर काम किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार (Congress Govt) में पूरा प्रदेश एक समान है। चाहे कांगड़ा हो या फिर शिमला।
अगले सप्ताह तक दो और विधायकों को मिल सकती है मंत्री की कुर्सी
प्रदेश सरकार की कैबिनेट टीम में जगह ना मिलने से नाराज चल रहे दो विधायकों को अगले सप्ताह तक खुशखबरी मिल सकती है। पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व सीपीएस एवं घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी की नाराजगी दूर करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी हाईकमान से बात भी कर ली। हालांकि शिमला पहुंचने पर सीएम सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सुक्खू ने पिछले कल और आज दो दिनों तक पार्टी के केंद्रीय नेताओं से इन मसलों पर चर्चा की। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही है कि कांगड़ा जिला से एक और मंत्री के रूप में सुधीर शर्मा और बिलासपुर जिले को जगह देने के लिए राजेश धर्माणी को अगले सप्ताह तक मंत्री बनाए जा सकते हैं।
राजेंद्र सिंह राणा को भी मिल सकती है कैबिनेट में जगह
कांग्रेस के भीतर यह भी चर्चा चल रही है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले सुजानपुर से विधायक राजेंद्र सिंह राणा को भी कैबिनेट में हमीरपुर जिले की जगह मिल सकती है। अभी तीन मंत्रियों की जगह खाली है। फिलहाल दो विधायकों को अडजस्ट करने के लिए ही कैबिनेट विस्तार होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

