-
Advertisement
शिमला रवाना होने से पहले सीएम सुक्खू दोबारा गए राजीव शुक्ला से मिलने
Last Updated on January 10, 2023 by sintu kumar
शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह को आज दिल्ली दौरे से दोपहर तीन बजे शिमला पहुंचना था। लेकिन इसी बीच वे शिमला आने से पहले हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलने दोबारा उनके घर गए है। इस मुलाकात के बाद वे शिमला के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक़ सीएम आज ही अपने सहयोगी मंत्रियों को पोर्टफ़ोलियो भी सौंप सकते हैं। इसके साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही नाराज़गी पर भी बात कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली में डटे मंत्री भी उनके साथ ही शिमला लौट सकते हैं
यह भी पढ़ें- “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की तैयारियों को लेकर प्रतिभा ने बुलाई बैठक
जाहिर है सीएम सुक्खू 8 जनवरी को कैबिनेट विस्तार के बाद पुणे चले गए थे, लेकिन उनको शाम को वापस आना था, लेकिन वे दिल्ली में ही रुके रहे। इसीबीच कुछ मंत्री भी दिल्ली पहुंच गए थे।