अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की एक झलक…

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की एक झलक…

- Advertisement -

सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।


International Shivratri Festival mandi

इससे पहले सीएम ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया।

पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी.देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभा यात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई।

पारंपरिक शोभा यात्रा शाही जलेब में जिले के लगभग सभी हिस्सों से आए 200 से अधिक देवी.देवताओं ने भाग लिया।

सीएम ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और श्री राज माधोराय मंदिर में विधिवत पूजा.अर्चना की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी ने समृद्ध संस्कृति, भाईचारे और प्रेम को दर्शाने वाली उच्च परंपराओं का संवर्धन किया है।

 

 

मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि की अपनी एक अनूठी पहचान है और देश भर में अपनी विविध परंपरा के लिए जानी जाती है।

आधुनिकता के इस दौर में भी मंडी महोत्सव के दौरान पारंपरिक परंपराओं का निर्वहन सुनिश्चित किया जाता है।

 

सात दिवसीय उत्सव के दौरान देव समागम मंडी शहर को एक भव्य स्वरूप प्रदान करता है।

यह हम सबका सामूहिक दायित्व है कि हम देवभूमि की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण करें ताकि आने वाली पीढ़ियां इस पर गर्व कर सकें।

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए मुख्यमंत्री को 12.31 लाख रुपये का चैक भी भेंट किया।

 

- Advertisement -

Tags: | latest news | inaugurated | CM Sukhwinder Singh Sukhu | International Shivratri Festival 2023 | Shahi Jaleb | Kangni Heliport | Himachal News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है