-
Advertisement
JEE and NEET Exam स्थगित करने की मांग को लेकर हिमाचल में सड़कों पर उतरीं कांग्रेस
ऊना/ शिमला। कोरोना महामारी के दौरान जेईई व नीट परीक्षा ( JEE and NEET Exam)को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस शुक्रवार को परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर ऊना जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी( District Congress Committee) द्वारा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री( Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) की अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदर्शन के बाद इस संबंध में एक ज्ञापन भी सरकार को भेजा गया है। जिसमें इस परीक्षा के संचालन के बाद देश में पैदा होने वाली समस्याओं की तरह सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन परीक्षाओं के संचालन से जहां केंद्र सरकार देश भर के लाखों छात्रों की जान को जोखिम में डाल रही है। वहीं इसके साथ ही उनके अभिभावकों समेत करोड़ों देश वासियों को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के संचालन से करोड़ों लोगों की मूवमेंट होगी जो इस समय देश के लिए बेहद घातक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें :- बड़ी खबरः PAT नियमितीकरण को लेकर High Court ने प्रदेश सरकार को दिए यह आदेश
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हालांकि यह परीक्षाएं छात्रों के लिए है। लेकिन देश में कोरोनावायरस के चलते दिन-ब-दिन बिगड़ते हालातों को देखते हुए इन परीक्षाओं का संचालन न केवल लाखो छात्रों बल्कि उनके अभिभावकों समेत करोड़ों देशवासियों के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्रियों के पदों में किये गए फेरबदल और मंत्रियों पर लग रहे आरोपों के मामलों को विधानसभा में जोर-शोर से उठाने का भी ऐलान किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार में ताश के पत्तों की तरफ फेंटे मंत्रियों के मामलों पर सीएम जयराम ठाकुर को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या सीएम मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते उनके विभागों में बदलाव किया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर लग रहे आरोपों के बारे में भी सीएम को जवाब देना चाहिए। मुकेश ने कहा कि यह दोनों मुद्दे विधानसभा में जोर-शोर से उठाया जाएंगे। इसके अलावा भी विधानसभा के आगामी सत्र में प्रदेश सरकार को कई मुद्दों के आधार पर घेरा जाएगा।

राठौर के नेतृत्व में एजी चौक पर धरना प्रदर्शन
शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में एजी चौक पर धरना प्रदर्शन किया और परीक्षाओं को कोरोना महामारी की स्थिति ठीक होने पर करवाने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश और प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान बंद है। छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पाई है क्योंकि दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट की सुविधा छात्रों को सही तरह से नहीं मिल पाई है।कोरोना महामारी का प्रकोप प्रदेश और देश मे बढ़ता जा रहा है।अभिभावक और छात्र परीक्षाओं को करवाने के पक्ष में नहीं है।ऐसे में सरकार छात्रों के स्वास्थ्य के साथ जबरदस्ती खिलवाड़ करके परीक्षाएं करवाने पर तुली हुई है जिसके खिलाफ आज कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया है और मांग की है परीक्षाओं को आगे पोस्टपोन किया जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
