-
Advertisement
रॉबर्ट वाड्रा Corona Positive, प्रियंका गांधी आइसोलेशन में, रद्द किया असम दौरा
Last Updated on April 2, 2021 by
नई दिल्ली। कोरोना का कहर बढ़ रहा है और अब बड़े-बड़े नेता और अभिनेता भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए हैं। पति रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। हालांकि प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:असम में बीजेपी नेता की कार में EVM, चार अधिकारी सस्पेंड-पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ pic.twitter.com/B1PlDyR8rc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021
प्रियंका (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इसकी जानकारी दी। प्रियंका ने कहा, ‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है, मेरी कल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं, मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’ गौर हो कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज असम में प्रचार करने वाली थीं, जबकि कल यानी शनिवार को वह तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जाने वाली हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की आज असम में तीन रैली थी। पहले रैली गोलपारा ईस्ट, दूसरी रैली गोलकगंज और तीसरी रैली सारूखेत्री में होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।
इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘दुर्भाग्य से मैं कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गया और संक्रमित हो गया हूं, हालांकि मैं एसिम्टोमेटिक हूं, कोविड नियमों के अनुसार मैं और प्रियंका आइसोलेशन में हैं, हालांकि प्रियंका की रिपोर्ट निगेटिव आई है, गनीमत की बात है कि बच्चे हमारे साथ नहीं है, घर के बाकी मेंबर भी निगेटिव हैं।’