-
Advertisement
सुधीर ही सुधार का नाम, बीजेपी तो तरक्की की जेब कतरी : सुरजेवाला
धर्मशाला। कांग्रेस नेता एंव राष्ट्रीय स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने बुधवार को धर्मशाला में एक रैली को संबोधित करते बीजेपी (BJP) पर जबरदस्त वार किए हैं। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले जनता ऐसी सरकार बनाई जो बहुत उम्मीदों के साथ सत्ता में आई। जिन्होंने कहा कि वह पूरे हिमाचल (Himachal) की तस्वीर धर्मशाला की तस्वीर बदल कर दिखाएंगे। आज 5 साल बाद देवभूमि व वीर भूमि हिमाचल आज बीजेपी के हाथों ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा आपने पॉकेट मार तो सुना है होगा, बीजेपी वो जेब काटने वाले थे जो 5 साल पहले झूठ बोल कर आए और उन्होंने हिमाचल की तरक्की की जेब काट ली।
यह भी पढ़ें : जोइया मामा सत्ता के नशे में चूर,अब वोट की चोट से देंगे जवाब :रणदीप सुरजेवाला
हिमाचल के नौजवानों के भविष्य की जेब काट ली। हिमाचल में हमारी बहनों के बजट की जेब काट ली। हिमाचल में ईमानदारी की जेब काटकर भ्रष्टाचार (Corruption) का शासन दे दिया और हिमाचल को एक दशक 10 से 15 साल पीछे लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा आज इसलिए आप जो रणबांकुरे हैं चुनाव में आपको ही अब स्थिति को बदलना। जनता ने धर्मशाला के विकास का रास्ता चार लाइनों में खूबसूरती से आपने बनाया कि सुधीर ही सुधार है। जयराम के पास कोई कमा नहीं है। जिसका बटन दिल्ली से चलता और बीच में करंट की लाइन टूटी पड़ी है ना वहां कोई काम नही होता है। उन्होंने कहा मोदी अब तक जनता नहीं बता पाए कि 80 करोड़ कब आएंगे। 8 साल से जयादा का समय बीत जाने के बाद भी लोगों को कोई 15. 15 लाख नहीं मीले। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जुमलेबाजी आज जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा अगर बीजेपी के लोग दोबारा सत्ता में आये तो ये पूरे हिमाचल को खा जाएंगे। यह इतने बड़े कुकर्म के लोग हैं। इसलिए इनको जितना जल्दी बाहर का रास्ता हिमाचल दिखाएगा इतना जल्दी इस प्रदेश के अंदर न्याय आएगा। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला से कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर शर्मा के हक में वोट डालने की अपील लोगों से की।
