-
Advertisement
डॉ. वाईएस परमार को किया याद
शिमला। कांग्रेस (Congress) ने आज प्रदेश के पहले सीएम डॉ.यशवंत सिंह परमार (Dr. YS Parmar) को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर और जिला कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि डॉ. परमार को प्रदेश के निर्माता के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश उनके इस ऋण से कभी मुक्त नहीं होगा।