-
Advertisement
दलित हत्याकांड: कल कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, राज्यपाल से करेंगे न्यायिक जांच की मांग
शिमला। कुल्लू में हुए दलित व्यक्ति की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस (Congress) भी इस मुद्दे पर जयराम सरकार (Jairam Government) को लगातार घेर रही है। कुल्लू में सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के बाद अब कांग्रेस शिमला में भी हल्ला बोलेगी। कल यानी मंगलवार को हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathour) की अगुवाई में कांग्रेस महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन करेगी। इसके बाद कांग्रेस राजभवन तक मार्च निकालेगी। वहीं, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन देकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: किन्नौर में सड़क हादसा, बेटे की शादी से पहले मां को सांप ने डसा; दो की गई जान
कानून व्यवस्था बिगड़ी
वहीं, मामले को लेकर कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। पिछले दिनों कुल्लू में एक दलित दम्पति पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें पूर्व प्रधान परस राम का पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं, उनकी पत्नी की हालत भी नाज़ुक है। कांग्रेस ने इस हमले की न्यायिक जांच की मांग की थी। जोकि अभी तक पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस हमले में शामिल प्रभावशाली और सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है।
पीड़िता की पर बनाया जा रहा दबाव
हिमराल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पीड़ित परस राम की पत्नी जो नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन है। उनसे इस हमले की पूरी जानकारी ली है। पीड़ित महिला का साफ कहना है कि प्रशासन उस पर दबाव बना कर इस मामलें को रफादफा करने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवार की कोई भी मदद नहीं की है।

