-
Advertisement

हिमाचल में संविधान बचाओ रैली निकालेगी कांग्रेस, बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को जनता कर पहुंचाएंगे
Himachal Congress Meeting: शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राजीव भवन में हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (State Congress President Pratibha Singh) की मौजूदगी में हुई। इस बैठक में राज्य, जिला व विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओं रैली निकालने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 26 अप्रैल को शिमला में राज्य स्तरीय संविधान बचाओं रैली अंबेडकर चौक पर निकाली जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल (Congress in-charge Rajni Patil)भी शामिल होंगी। इस दिन पूरे देश में संविधान बचाओं रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, 3 से 10 मई तक जिला स्तर पर संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी।
संविधान बचाओ अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (State Congress President Pratibha Singh) ने पार्टी नेताओं से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर कांग्रेस सभी राज्यों में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य स्तर पर, 3 मई से 10 मई तक जिला स्तर पर व 11 मई से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैलियों का आयोजन करेगी। इसके पश्चात 20 मई से 30 मई तक पार्टी नेता व कार्यकर्ता घर- घर जाकर लोगों को बीजेपी की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से जागरूक करेगी।
झूठे मामले बना कर सोनिया, राहुल को परेशान कर रही बीजेपी
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Sonia Gandhi, Rahul Gandhi) व इनके परिवार पर झूठे मामले बना कर उन्हें परेशान करने की जो कोशिश की जा रही है, इ न सबका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ बीजेपी (BJP) की तानाशाही का मुकाबला करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की सदन के अंदर व बाहर लड़ाई लड़ रहे है,उनके हाथों को मजबूत करने के लिये सभी पार्टीजनों को आगे आना होगा।
चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर आयोजित होगी रैली
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 26 अप्रैल को सुबह 10,30 बजे संविधान बचाओ की राज्य स्तरीय रैली चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर आयोजित की जाएगी। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल व प्रदेश के सभी मंत्री,विधायक व सभी नेता भाग लेंगे। इस रैली में प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय रैली के बाद जिला व हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी रैलियां आयोजित की जाएगी। जिनकी तिथियां बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने इसके लिये सभी नेताओं से पूरा सहयोग करने व इसे पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया।
आयोजन में कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए
बैठक को प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान नेकहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसलिए इस आयोजन में कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री,विधायक, बोर्डो निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,2022 में रहें पार्टी प्रत्याशी व अग्रणी संगठनों के सभी प्रमुख मौजूद थे।
संजू चौधरी