-
Advertisement
नौ माह हुए पूरे Himachal Congress की डिलीवरी के चांस बढ़े, चार अगस्त की डेट, दिल्ली बुलाए धुरंधर
Himachal Congress Politics : हिमाचल में कांग्रेस (Himachal Congress) संगठन को भंग हुए नौ माह पूरे हो चुके हैं,डेट ओवरडयू हो चुकी है,लगता है अब किसी भी वक्त डिलीवरी हो जाए। ये अलग बात है कि मिसकैरेज ना हो,अगर चार अगस्त को भी मिसकैरेज हुआ तो संगठन के गठन के लिए नौ माह का वक्त और भी लग सकता है। चार अगस्त की दिल्ली वालों ने डेट दे रखी है। हम यहां चार अगस्त की बात इसलिए कर रहे हैं,क्योंकि इस दिन दिल्ली में हिमाचल के संदर्भ में बैठक रखी गई है। जिसमें वहीं धुरंधर (CM Sukhwinder Singh Sukhu) सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत सभी मंत्रियों को बैठक के लिए नई दिल्ली में बुलाया गया है। नवंबर 2024 से हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कमेटियां भंग हैं। सिर्फ प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रही है।
मंत्रियों की परफार्मेंस पर भी चर्चा संभावित
जानकारी के मुताबिक चार अगस्त की बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश में संगठन के गठन का रहेगा। बीते कुछ महीने से राहुल गांधी सभी राज्यों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में 4 अगस्त को हिमाचल के जुड़े मामलों के लिए बैठक बुलाई गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी हैए ऐसे में बैठक के दौरान सरकार के बीते ढाई साल के कामकाज की समीक्षा भी होगी। मंत्रियों की परफार्मेंस को लेकर भी जवाबतलबी हो सकती है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए किस प्रकार से गतिविधियों को चलाया जाना है, इस पर बात होगी।
सीएम सुक्खू बीच में चंबा भी जाएंगे
सनद रहे कि सीएम सुक्खू दिल्ली में ही हैं। उनका 3 अगस्त को चंबा जाने का कार्यक्रम है। चंबा में चल रहे मिंजर मेले का 3 अगस्त को समापन होना है। संभावित है कि सीएम सुक्खू उसी दिन दिल्ली से चंबा जाएंगे और 4 अगस्त को दिल्ली लौटें। 5 अगस्त को सीएम को शिमला वापस आना है। इससे पहले आज सीएम सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में संवैधानिक चुनौतियों पर मंथन करेंगे। बैठक के लिए पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष (Pratibha Singh) प्रतिभा सिंह भी दिल्ली पहुंची हुई हैं।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

