-
Advertisement
नीरज भारती के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, बोले… सुधीर शर्मा को निष्कासित करो
Last Updated on February 14, 2022 by admin
जवाली। धर्मशाला प्रकरण (Dharamsala Case) के बाद पूर्व सीपीएस नीरज भारती के पक्ष में कांग्रेस जवाली, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, नगर पंचायत जवाली सहित पंचायत प्रतिनिधि उतर आए हैं। ब्लॉक कांग्रेस (Block Congress) के प्रवक्ता संसार सिंह, कांग्रेस जवाली के अध्यक्ष चैन सिंह, महासचिव गुलशन चौधरी व सुरिंदर छिंदा ने विश्रामगृह जवाली में कहा कि पूर्व सीपीएस नीरज भारती (Former CPS Neeraj Bharti) एक सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा ही कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीरज भारती को पूर्व मंत्री के समर्थकों द्वारा उकसाया गया है। धर्मशाला (Dharamshala) के कंड़ कड़ियाना में गाली-गलौच व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि नीरज भारती व सुधीर शर्मा दोनों ही कांग्रेसी हैं तथा अगर दोनों में मतभेद हैं तो एक जगह पर एकत्रित होकर मनमुटाव को मिटा लें। उन्होंने साथ ही हाईकमान से मांग की है कि सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) को निष्कासित किया जाए।
यह भी पढ़ें- सम के सीएम की टिप्पणी पर युवा व महिला कांग्रेस ने फूंका हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला
इस मौके पर समस्त जवाली कांग्रेस (Jawali Congress) ने एकजुट होकर कहा कि हम नीरज भारती व चौधरी चंद्र कुमार के साथ हैं तथा अगर कोई उनके खिलाफ कुछ कहेगा तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। ईंट का जबाब पत्थर से दिया जाएगा। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांग्रेस सेवादल जिला सचिव जग्गा सनोरिया, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शशि चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष देस राज, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर भाटिया, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान, पूर्व जिला परिषद प्रदीप वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिंदर राजू, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया, संजय खान, कर्ण मेहरा, सुखवीर भाटिया, नगर पार्षद सीमा, नगर पार्षद पूजा, नगर पार्षद पुष्पा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सुनील डिंपल, सौरभ चौधरी, संजय खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।