-
Advertisement
हिमाचलः रामपुर में कांग्रेसियों ने पकड़ी शराब से भरी गाड़ियां , विक्रमादित्य ने बीजेपी को घेरा
रामपुर। हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा व तीन विस सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। चुनावों के इस दौर में मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आते रामपुर में आधी रात को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शराब से भरी दो पिकअप पकड़ी हैं। गाड़ियां पकड़ने का बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर वोट लेने के लिए शराब बांटने के आरोप लगाए हैं और शिमला पुलिस से तीन दिन तक नाकाबंदी करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: CM जयराम बोले- मैं कोई इमोशनल कार्ड नहीं खेल रहा, मैंने विकास किया है

विधायक विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि रामपुर के ननखड़ी में बीजेपी के लोग गाड़ियों में शराब ले जा रहे थे और इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद रात 3 बजे दो पिकअप को पकड़ा गया। गाड़ियों में बीजेपी रामपुर के महामंत्री और उप प्रधान 40 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब लेकर जा रहे है थे।

विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि इस तरह की ओछी राजनीति समाज में लोगों को शोभा नहीं देती है। हमें इस तरीके की राजनीति से परहेज रखना चाहिए। विधायक ने शिमला की एसपी से आग्रह किया कि अगले 3 दिन पूरे क्षेत्र में नाके लगाने लगाए जाएं। इससे पहले सोमवार को विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में कहा था कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए अब शराब और पैसा बांटेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


