-
Advertisement
रेप मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख राम रहीम आया जेल से बाहर-मिली पैरोल
Last Updated on May 21, 2021 by
दुष्कर्म व पत्रकार की हत्या मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera chief Gurmeet Ram Rahim) को 48 घंटे की कस्टडी पैरोल( Custody parole) मिल गई है। शुक्रवार को जेल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। राम रहीम दुष्कर्म व पत्रकार की हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है, उसे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी गई है। बताया जा रहा है गुरमीत राम रहीम की मां का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। राम रहीम ने उनसे मिलने के लिए पैरोल लगाई है।
यह भी पढ़ें: Himachal: बेटे का आरोप; दादा-दादी की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने की आत्महत्या
कुछ दिन पहले ही राम रहीम को लेकर यह खबर आई थी कि उसे जेल में सांस लेने में दिक्कत हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, अस्पताल में उसने डॉक्टरों को कोरोना जांच करने से इनकार कर दिया था। पैरोल की बात पर जेल अधिकारी ने कहा,जेल के हर कैदी को पैरोल पाने का अधिकार है और राम रहीम को प्रशासन और पुलिस से फीडबैक लेने के बाद छुट्टी दी गई है। हमने पिछले साल भी उसे एक दिन की पैरोल दी थी। बताया जा रहा है कि राम रहीम ने चार दिन की पैरोल मांगी थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group