-
Advertisement
#Corona Breaking: हिमाचल में कम हो रहे एक्टिव केस, अभी 18 फीसदी ही बीमार
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) से ठीक होने वालों की रफ्तार बढ़ गई है। एक्टिव केस (Active Case) में कमी आई है। अब तक मौजूद आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में अभी करीब 18 फीसदी ही कोरोना की बीमारी से ग्रस्त हैं यानि करीब 18 फीसदी ही एक्टिव मामले हैं। अब तक 13 हजार 554 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना रिकवरी रेट 81. 80 फीसदी पहुंच गया है। प्रदेश में आज अब तक कोरोना के चार नए मामले आए हैं। इनमें दो मामले शिमला और बिलासपुर-सोलन में एक-एक मामला आया है। वहीं, आज 226 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सोलन के 50, मंडी के 38, बिलासपुर (Bilaspur) के 35, चंबा के 20, लाहुल स्पीति के 23, शिमला के 16, सिरमौर के 26 व ऊना के 18 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज तीन कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। शिमला में दो और कुल्लू में एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 16569 पहुंच गया है। अभी 2771 ही एक्टिव केस हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 229 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित छिपणू में दे सकते हैं State Co Operative Bank की परीक्षा
किस जिला में कितनी मौंतों और अब तक कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 53, शिमला में 47, सोलन में 34, बिलासपुर में चार, चंबा में 12, हमीरपुर में सात, किन्नौर में दो, कुल्लू में 13, मंडी में 28, सिरमौर में 15 व ऊना में 14 की मृत्यु हुई है। वहीं, सोलन में 2779, कांगड़ा में 2096, सिरमौर में 1768, मंडी (Mandi) में 1377, शिमला में 1135, ऊना में 1180, बिलासपुर में 774, चंबा में 817, हमीरपुर में 824, किन्नौर में 183, कुल्लू (Kullu) में 476 व लाहुल स्पीति में 146 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
कितने कुल मामले और एक्टिव केस
सोलन जिला में 3245 कुल मामले और 432 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा में 2512 कुल मामले और 363 एक्टिव केस, बिलासपुर में 945 कुल आंकड़ा और 167 एक्टिव केस, चंबा में 932 कुल मामले और 99 एक्टिव केस, हमीरपुर (Hamirpur) में 985 कुल मामले और 154 एक्टिव केस, किन्नौर में 206 कुल मामले और 21, कुल्लू में 791 कुल मामले और 300 एक्टिव केस, लाहुल स्पीति में 176 कुल आंकड़ा और 30 एक्टिव केस, मंडी में 1946 कुल मामले और 541 एक्टिव केस, शिमला (Shimla) में 1518 कुल मामले और 328 एक्टिव केस, सिरमौर में 1927 कुल मामले और 144 एक्टिव केस व ऊना में 1386 कुल मामले और 192 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




