-
Advertisement
तीसरा झटकाः Una जिला में भी एक महिला पॉजिटिव, हिमाचल में कोरोना की फिफ्टी
ऊना। चंबा और कांगड़ा जिला के बाद ऊना (Una) जिला से कोरोना को लेकर भी बुरी खबर आ रही है। यहां पर एक महिला कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है। महिला कौन है और कहां से आई है, ऊना से भेजे गये सैंपल में एक पॉजिटिव मामला सामने आया महिला दिल्ली से पिछले कल ही ऊना के मैहतपुर पहुंची थी मैहतपुर में प्रवेश करते ही महिला क्वारंटाइन की गई थी। मामला आने के बाद प्रशासन बैठक कर रहा है। बता दें कि आज पहले चंबा (Chamba) जिला से हिला देने वाली खबर सामने आई।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः Kangra जिला में भी कोरोना का नया मामला, शाहपुर क्षेत्र से
सलूणी क्षेत्र में एक दो साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह बच्ची सलूणी क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव युवक की बेटी बताई जा रही है। इसके बाद जिला कांगड़ा (Kangra) में भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आ गया। शाहपुर के झीरबल्ला का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं, पिछली देर रात हमीरपुर में दिल्ली से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पिछले 24 घंटे के अंदर हिमाचल में चार नए मामलों के साथ एक्टिव केस 10 हो गए हैं। साथ ही कोरोना का आंकड़ा 50 पहुंच गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

