-
Advertisement
हिमाचल में #Corona रिकवरी रेट 93 फीसदी पार, आज 667 ठीक- Active Case 2,679
शिमला। हिमाचल में कोरोना (#Corona) रिकवरी रेट में दिन प्रति दिन इजाफा हो रहा है। वहीं, एक्टिव केस कम हो रहे हैं। अभी रिकवरी रेट (Recovery Rate) 93 फीसदी से पार है। यह 93.36 फीसदी है। आज भी अब तक 667 कोरोना पॉजिटिव ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, 12 ही नए मामले अब तक सामने आए हैं। यह मामले शिमला से आए हैं। सोलन (Solan) के 463, मंडी के 84, शिमला के 50, चंबा के 18, बिलासपुर के 17, ऊना (Una) के 13, सिरमौर के 9, हमीरपुर के सात व किन्नौर के छह कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। अब तक दो ने दम तोड़ा है। कांगड़ा और मंडी में एक-एक की जान गई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 54,906 पहुंच गया है। अभी 2,679 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 51,263 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 916 है। कोरोना डेथ रेट 1.66 फीसदी है।
यह भी पढ़ें: Breaking: पूर्व सीएम Shanta की तबीयत ढीली, बेटे के साथ Chandigarh किए शिफ्ट
अब तक किस जिले में कितनों की गई जान और कितने हुए ठीक
शिमला में 252, कांगड़ा में 185, मंडी में 117, कुल्लू (Kullu) में 82, सोलन में 69, चंबा में 49, हमीरपुर में 45, ऊना में 36, सिरमौर में 29, बिलासपुर में 24, किन्नौर में 16 और लाहुल स्पीति में 12 की जान गई है। शिमला के 9,427, मंडी (Mandi) के 8,937, कांगड़ा के 6,935, सोलन के 5,967, कुल्लू के 4,151, सिरमौर में 3,010, चंबा के 2,648, बिलासपुर के 2,627, ऊना के 2,546, हमीरपुर के 2,561, किन्नौर के 1,265 और लाहुल स्पीति के 1,189 लोग अब तक ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन से आए 20 लोग अब तक #Corona के नए स्ट्रेन से संक्रमित
जिलों में एक्टिव केस और कुल मामले
मंडी में 555, कांगड़ा (Kangra) में 538, सोलन में 340, शिमला में 310, हमीरपुर में 207, बिलासपुर में 181, ऊना में 135, चंबा में 122, कुल्लू में 114, सिरमौर में 112, लाहुल स्पीति में 36 और किन्नौर में 29 एक्टिव केस हैं। शिमला में 10,026, मंडी में 9,609, कांगड़ा में 7,660, सोलन में 6,376, कुल्लू में 4,349, सिरमौर में 3,151, बिलासपुर में 2,833, चंबा (Chamba) में 2,822, हमीरपुर में 2,814, ऊना में 2,717, किन्नौर में 1,310 और लाहुल स्पीति में 1,237 कुल मामले हैं।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

