-
Advertisement
Corona को लेकर हिमाचल के लिए राहत भरी खबर- आप भी जानिए क्या
Last Updated on June 17, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट बढ़ कर 65 फीसदी से अधिक हो गया है। हिमाचल में आज आए चार नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 560 पहुंच गया है। साथ ही 19 कोरोना पॉजिटिव लोगों के ठीक होने के बाद एक्टिस केस 180 रह गए हैं। अब तक 365 लोग ठीक हो चुके हैं। छह की मौत हुई है। हिमाचल में राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन काफी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। हमीरपुर (Hamirpur) जिला की बात करें तो अब तक 107 लोग ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा (Kangra) में 99 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। ऊना में 41, सोलन में 31 (चार बाहर चले गए भी शामिल), चंबा (Chamba) में 28, बिलासपुर में 19, मंडी में 18, शिमला में 11, सिरमौर में सात कुल्लू में तीन और किन्नौर में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Kangra और Mandi में आज तीन नए मामले, हिमाचल में 14 हुए ठीक
हिमाचल में आज चार नए मामले, 19 लोग हुए ठीक
हिमाचल आज अब तक कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो कांगड़ा, एक-एक मंडी (Mandi) और किन्नौर से है। वहीं, 19 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा जिला के 12, बिलासपुर व ऊना के दो-दो, किन्नौर, सोलन और मंडी जिला का एक-एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। कांगड़ा जिला में 24 वर्षीय युवक और उसका 20 वर्षीय भाई पॉजिटिव पाए गए हैं। यह कुनाह रक्कड़ के रहने वाले हैं। 12 जून को दिल्ली से लौटे हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। मंडी जिला में एक 39 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। ये वर्तमान में सरकाघाट में रहता है। मूलत: धर्मपुर क्षेत्र का है। वह बीते कल सरकाघाट अस्पताल में फ्लू ओपीडी में चेकअप करवाने गया था, जहां उसका सैंपल लिया गया था। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री चंडीगढ़ की है।
यह भी पढ़ें: Himachal में 665 TGT रेगुलर, अधिसूचना जारी-जानिए किस जिले से कितने हुए नियमित
कांगड़ा जिला में
पुड़वा का 42 वर्षीय व्यक्ति, लंबापट्ट का 38 वर्षीय युवक, लंबागांव का 27 वर्षीय युवक, खनियारा धर्मशाला का 30 वर्षीय युवक और गधेरण का 33 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। इसके अलावा नगरोटा बगवां के 30 वर्षीय युवक, फतेहपुर के 25 वर्षीय युवक, जवाली के 39 वर्षीय युवक, मझेरणू के 52 वर्षीय व्यक्ति, महाकाल के 32 वर्षीय युवक और सेहल के 46 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। साथ एक अन्य व्यक्ति भी ठीक हुआ है। इसमें 9 कोविड केयर सेंटर डाढ़ और तीन बैजनाथ में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: HPBOSE : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड Plus Two का कब आएगा Result, पढ़ें ये रपट
1623 सैंपल में 1406 नेगेटिव
हिमाचल में अब तक 1623 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1406 नेगेटिव आए हैं। 213 की रिपोर्ट का इंतजार है। चार पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल में अब तक 56106 लोगों के सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 55333 की रिपोर्ट नेगेटिव (Negative) आई है। 560 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 50202 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 31095 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। अभी 19107 निगरानी में हैं।