-
Advertisement

Corona Update: हिमाचल के लिए क्या राहत और क्या आफत, कितना पहुंचा रिकवरी रेट- जानिए
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) मामलों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं, पहले पॉजिटिव आए लोग ठीक भी हो रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों से हिमाचल में रिकवरी रेट कम हुआ है। अभी यह बढ़ने लगा है और 56. 80 से अधिक है। पिछले चार-पांच दिन की बात करें तो 250 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। एक टाइम हिमाचल में रिकवरी रेट 70 फीसदी से अधिक हो गया था। लेकिन लगातार मामले आने व कम लोगों के ठीक होने से इसमें गिरावट आई है। राहत की बात यह है कि कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा अभी 12 पर ही है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2574 पहुंच गया है। अभी 1086 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1463 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 15 नए मामले आए हैं। इसमें सिरमौर से छह, बिलासपुर में 5 और चंबा से चार मामले आए हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में Covid-19 का कहर जारी: 711 नए केस आए सामने; कुल आंकड़ा 34,965 हुआ
हिमाचल में आज अब तक 15 नए मामले
जिला सिरमौर में आज 6 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने बताया कि कल के शेष बचे 100 नए और 2 रिपीट सैंपल में से 94 नए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन 6 संक्रमितों में से 5 युवक/पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 7 वर्ष से लेकर 73 वर्ष के बीच है जबकि, एक युवती है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है। इनमें एक मामला वार्ड नंबर 3 पांवटा साहिब का और 5 मामले पुर्विया मोहल्ला नाहन के हैं। जिला बिलासपुर में पांच और मामले पॉजिटिव आए हैं। यह सभी मजदूर हैं और एम्स में कार्यरत हैं। प्रशासन के द्वारा इन सभी को क्वारंटाइन किया गया था। इन सभी लोगों के 30 तारीख को इनके सैंपल भेजे गए थे, जो पॉजिटिव आए हैं। इन सभी की उम्र 20 साल से लेकर 35 साल है। डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने कहा कि सभी लोगों को कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर लाया जा रहा है ।
यह भी पढ़ें: Himachal Corona Update : चंबा में सेना के जवान सहित तीन प्रवासी Positive
सोलन जिला में सबसे अधिक 654 केस
सोलन (Solan) जिला में सबसे अधिक 654 कोरोना मामले हैं। इसमें 409 एक्टिव केस हैं। 243 अब तक ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में 460 कुल आंकड़ा है। अभी 122 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला में 333 कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हुए हैं। सिरमौर जिला में 336 मामले हैं। इसमें 180 एक्टिव केस हैं। अब तक 148 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में 306 मामले हैं। अभी 24 ही एक्टिव केस हैं। अब तक 279 लोग ठीक हुए हैं। ऊना जिला में 207 मामले हैं। अभी 57 एक्टिव केस हैं। अब तक 150 लोग ठीक हो चुके हैं। मंडी (Mandi) व शिमला में कुल आंकड़ा 165-165 है। मंडी में 119 एक्टिव केस हैं व 43 लोग ठीक हुए हैं। शिमला में 87 एक्टिव केस हैं व 75 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। चंबा में 109, बिलासपुर में 93, किन्नौर में 45, कुल्लू में 35 व लाहुल स्पीति में चार मामले सामने आए हैं। चंबा (Chamba) में 34, बिलासपुर में 30, किन्नौर में 11 और कुल्लू में 18 एक्टिव केस हैं। लाहुल स्पीति अभी तक कोरोना फ्री है। यहां पर चार कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। चंबा की बात करें तो 74, बिलासपुर में 63, किन्नौर में 34 और कुल्लू (Kullu) में 17 लोग ठीक हुए हैं।