-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में ठीक होने वालों का आंकड़ा एक हजार पार, 41 हुए ठीक
Last Updated on July 18, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 44 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 41 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)ठीक हुए हैं। सिरमौर (Sirmaur) में 10, चंबा में सात, शिमला में 6, कुल्लू में पांच, कांगड़ा और सोलन में चार-चार, किन्नौर व ऊना में 3-3 और मंडी में दो मामले सामने आए हैं। वहीं, किन्नौर के 14, कांगड़ा व सोलन के 9-9, बिलासपुर के चार, हमीरपुर व ऊना के दो- दो और चंबा का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1421 पहुंच गया है। अभी 384 एक्टिव केस हैं। अब तक 1016 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 2436 कोरोना सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 2208 नेगेटिव रहे हैं। 214 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 14 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
ऊना में कुवैत से लौटे दो युवक पॉजिटिव
ऊना (Una) से भेजे गए 297 में से 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि एक संक्रमित फॉलोअप में पॉजिटिव पाया गया है। वहीं 291 नए सैंपल और 02 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के कुठार कलां गांव का 25 साल का युवक संक्रमित पाया गया है। यह 10 जुलाई को कुवैत से लौटा था और संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। हरोली उपमंडल के नंगल खुर्द का 26 साल का युवक भी पॉजिटिव आया है, यह भी 10 जुलाई को कुवैत से लौटा था और संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। हरोली उपमंडल के पंडोगा का 23 साल का युवक भी पॉजिटिव आया है। यह गुरुग्राम से लौटा था और इसे भी संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा गया था।
यह भी पढ़ें: Sirmaur में एक ही मोहल्ले के 10 लोग Corona पॉजिटिव- हिमाचल में आज का आंकड़ा 35 पहुंचा
सोलन में चार मामले सामने आए हैं। इसमें 30 और 12 साल की दो महिलाएं शामिल हैं, जोकि बद्दी क्वारंटाइन सेंटर में थीं। 42 साल का व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं 55 साल का फैक्ट्री वर्कर भी पॉजिटिव आया है। यह सरिया प्लांट झाड़माजरी में काम करता है। शिमला जिला में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 4 कश्मीरी हैं। दिल्ली से आया एक ट्रक ड्राइवर भी संक्रमित आया है। यह जरूरी सामान लेकर शिमला आया था। रामपुर ज्यूरी में आईटीबीपी का जवान पॉजिटिव आया है।
सिरमौर में गर्भवती महिला सहित 10 नए मामले
जिला सिरमौर के मोहल्ला गोविंदगढ़ में 10 लोग कोरोना संक्रमित (Corona infected) पाए गए हैं।गोविंदगढ़ में सामने आए 10 कोरोना संक्रमितों में 9 साल से लेकर 55 साल तक के 5 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल हैं और यह सभी एक ही समुदाय से संबंधित हैं। यह पहला मौका है, जब जिला में एक साथ इतने पॉजिटिव मामले एक ही क्षेत्र से मिले हैं। आज पॉजिटिव पाए गए तमाम लोग एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि हाल ही में गोबिंदगढ़ मोहल्ला से एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और अब यहां से एक साथ 10 पॉजिटिव मामले मिले हैं। महिला का पति भी शामिल है।
कांगड़ा में चार नए मामले और 9 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक
कांगड़ा जिला में आज चार नए मामले सामने आए हैं। साथ 9 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। बागा तहसील जवाली का 64 साल का व्यक्ति पॉजिटिन पाया गया है। व्यक्ति 10 जुलाई को दिल्ली से लौटा है। इसे धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। पठियार की 30 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। युवती 7 जुलाई को नई दिल्ली से लौटी है और होम क्वारंटाइन में थी। नगरोटा बगवां का 32 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला है। युवक 13 जुलाई को नोएडा से लौटा है। भाट लाहड़ही कंडी का 26 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। युवक 7 जुलाई को दिल्ली से लौटा है। अभी संस्थागत क्वारंटाइन में था। सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया गया है। कांगड़ा (Kangra) जिला में मारंडा की 34 वर्षीय महिला, सेराथाना की 33 वर्षीय महिला और उसकी चार साल की बेटी, खुंड़ियां का 35 वर्षीय युवक और भरमाड़ जवाली का 40 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुए हैं। साथ ही स्पेल जवाली की 46 वर्षीय महिला, देहरा (Dehra) की 25 वर्षीय युवती और लाहट जयसिंहपुर की 27 वर्षीय महिला भी कोरोना से जंग जीत चुकी हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ में भर्ती थे। वहीं, मोलग जयसिंहपुर का 8 वर्षीय बच्चा भी ठीक हुआ है। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में दाखिल था। इन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें कोविड केयर सेंटर से घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
मंडी में मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक संक्रमित, हांगकांग से है लौटा
मंडी (Mandi) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव का मामला सामने आया है। ताजा मामले में जिला के उपमंडल करसोग (Karsog) की 2 वर्षीय एक बच्ची कोरोना संक्रमित आई है। बल्ह में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। बल्ह घाटी में 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला मंडी के उपमंडल बल्ह के गांव राजगढ़ का एक 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि युवक 7 जुलाई को हांगकांग से वापस दिल्ली आया था और 8 जुलाई को मंडी जिला में अपने घर पहुंचा था। उन्होंने कहा कि युवक मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और संक्रमित में कोरोना के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं है। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि युवक को आगामी उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर ढांकसीधार शिफ्ट किया जा रहा है।
कुल्लू में तीन सेब व्यापारियों सहित पांच पॉजिटिव
जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में पांच और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो व्यापारी उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी बिहार का और एक मजदूर बिहार का पॉजिटिव पाया हैस जबकि पंचकूला हरियाणा से आनी लौटी 29 वर्षीय महिला नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीसी कुल्लू ने बताया कि बाहरी राज्य से आनी सेब सीजन में व्यापार करने आए उत्तर प्रदेश और बिहार के चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि पंचकूला से आई एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
चंबा में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित 7 संक्रमित
चंबा। प्रदेश में सेना के जवानों व बाहरी राज्यों से लौटे कामगारों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चंबा (Chamba) में कोरोना के एक सात नए मामले (7 new cases of corona) सामने आए हैं। इन में दिल्ली से लौटे चार पुलिस जवान (Police Jawan) भी शामिल है। अन्य संक्रमितों में कीर्गिस्तान से लौटे दो युवक शामिल है। ये दोनों युवक पेड क्वारंटाइन में थे। इनमें से एक 26 वर्षीय युवक जनसाली मोहल्ले का रहने वाला है और दूसरा 22 वर्षीय युवक हटनाला का रहने वाला है। इसके अलावा डलहौजी अस्पताल से संबंधित एक 28 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।