-
Advertisement
Mahashivratri: हिमाचल के मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़- देखें वीडियो
Himachal Shiv Mandir: देशभर में आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की धूम है, हिमाचल के सभी शिव मंदिरों में शुक्रवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर (Baijnath Shiv Mandir) में शिवरात्रि के उपलक्ष पर सुबह करीब 3:00 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने सुबह खीर गंगा घाट में दर्शन किए और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया।

बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़
वहीं, जिला सोलन में स्थित जटोली शिव मंदिर (Jatoli Shiv Mandir) में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर के बाहर जुटी हुई है। आपको बता दें कि जटोली शिव मंदिर भारत का ही नहीं बल्कि पूरे ऐशिया का सबसे ऊंचा मंदिर है। इसकी ऊंचाई लगभग 111 फुट है।

जटोली शिव की विशेषता
जटोली शिव मंदिर, राजगढ़ रोड पर स्थित है, और यह सोलन (Solan) से लगभग 8 किमी दूर है। जटोली शिव मंदिर की एक विशेषता बहुत हैरान कर देने वाली है। कहा जाता है कि मंदिर के पत्थरों से डमरू की आवाज आती है। यह मंदिर दक्षिण-द्रविड़ शैली में बना हुआ है। इसे बनाने में पूरे 39 वर्ष का समय लगा था। मंदिर के ऊपरी छोर पर 11 फुट ऊंचा एक विशाल सोने का कलश भी स्थापित है, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देता है।
-शिव सूद

