-
Advertisement
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष
Last Updated on April 20, 2023 by sintu kumar
शिमला। हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर(Senior High Court Justice Vivek Singh Thakur) को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड (Himachal Pradesh Judicial Academy Board) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस बारे में अधिसूचना (Notification) जारी की है। इसके अनुसार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी मुख्य संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा न्यायिक अकादमी के शासक मंडल का गठन भी किया गया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को अकादमी के शासक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, प्रधान सचिव गृह, प्रधान सचिव वित्त और हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक को इसका सदस्य बनाया गया है।
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला के गांव लजंता से सम्बन्ध रखते हैं। इन्होंने बीएससी, बीजेएमसी व एलएलबी की डिग्री प्रदेश विश्वविद्यालय से की और एलएलएम की डिग्री कुरुक्षेत्र विवि से हासिल की। वर्ष 1990 में वकालत में आये। वे केंद्र सरकार की ओर से बतौर सीनियर पैनल काउंसल और प्रदेश सरकार में असिस्टेंट एडवोकेट जनरल व अडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर कार्य कर चुके हैं। 12 अप्रैल,2016 को इन्हें प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़े:हाईकोर्ट का अहम फैसलाः अनुबंध सेवा को पुरानी पेंशन में गिना जाए