-
Advertisement

डेट पर लड़की को बुला किया बेइज्जत, कैब बुक कर भेजा वापस घर
पुराने समय में जहां लड़का-लड़की शादी के बाद ही एक दूसरे को देखते व मिलते थे वहीं आज के समय में डेटिंग कल्चर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज कल हर कोई अपना जीवनसाथी अपने हिसाब से पसंद करता है। लड़के-लड़कियां के दूसरे के बारे में अच्छे से जानने के लिए बाहर समय बिताते हैं और सामने वाले को इम्प्रेस करने के लिए अच्छे तैयार होकर जाते हैं। इस दौरान कुछ लोगों का अनुभव अच्छा रहता है तो कुछ लोगों का बेकार। ऐसा ही अमेरिका में एक लड़की के साथ हुआ, जोकि डेट पर गई थी और उसका अनुभव बहुत खराब रहा।
यह भी पढ़ें: यहां वर्षों लिव-इन रहते आ रहे हैं कपल्स, गांववालों को भी नहीं है इससे कोई दिक्कत
कई लोगों का ड्रेसिंग स्टाइल (Dressing Style) की वजह से डेट एक्सपीरियंस (date experience) खराब हो जाता है। वहीं, अमेरिका की रहने वाली लड़की निक्की जैब्स (Nikki Jabs) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। निक्की जैब्स (30) ने अपने डेटिंग अनुभव का एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोती नजर आ रही हैं। दरअसल निक्की एक लड़के के साथ डेट पर पर गई थी और उस लड़के को निक्की की ड्रेस पसंद नहीं आई, जिसके चलते वह लड़का नाराज हो गया और उसे कैब बुक करके वापिस घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फ्रांस की युवती का बिहारी पर आया दिल, शादी में भोजपुरी गाने पर नाचे फ्रेंच मेहमान
निक्की ने अपने वीडियो में बताया कि उसे एक व्यक्ति ने अपने ऑफिस के इवेंट में मिलने बुलाया था। ऐसे में निक्की खुद मेकअप करके तैयार होकर उस इवेंट में गई, लेकिन इतना तैयार होने पर भी वो शख्स उसे देखकर खुश नहीं हुआ। निक्की ने बताया कि वो व्यक्ति निक्की के ड्रेसअप से नाराज हो गया और उसके साथ उन कपड़ों में खड़े होने पर शर्मिंदा महसूस करने लगा। इतना ही नहीं लड़के ने निक्की को कैब बुक करवाकर घर वापिस भेज दिया और खुद इवेंट में चला गया। निक्की बताती हैं कि वह बहुत दुखी हैं कि उसने उसके लिए इतना सुंदर दिखने की कोशिश की और उसने उसे कैब बुक करवाकर घर भेज दिया। निक्की अपने इस वीडियो में रोती हुए नजर आ रही हैं। वहीं, इस घटना के बाद निक्की ने उस लड़के से बात करना भी बंद कर दिया है।
निक्की ने वीडियो में यह भी कहा है कि लड़के ने उसे बेइज्जत किया है। निक्की ने कहा कि वह अपने ऑफिस के लोगों (Colleagues) के सामने उसके साथ सहज नहीं था, लेकिन उसे उबर में एक अजनबी के साथ घर भेजने में सहज था। निक्की बताती हैं कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी उस शख्स ने उसे मेकअप और हील्स पहनने से मना किया था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page