-
Advertisement
दलाई लामा बोले, वीरभद्र सिंह का जीवन दूसरों की सेवा में गुजरा, पत्र लिख व्यक्त की संवेदनाएं
Last Updated on July 8, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर महामहिम दलाई लामा (Dalai Lama) ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दलाई लामा ने वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एक पत्र (Letter) लिखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने एक लंबा व सार्थक जीवन व्यतीत किया। वीरभद्र सिंह ने लोगों की जरूरतों को हमेशा ही गहरे स्नेह और करुणा के साथ सुनाए उसकी मैं आज भी प्रशंसा करता हूं। वीरभद्र में मुझे एक मधुर मित्र दिखाई देता था। मैं व्यक्तिगत रूप से भी उनका आभारी हूं। कई सालों से हम एक दूसरे को जानते थे।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया शोक
उन्होंने कहा ऐतिहासिक रूप से पूर्ववर्ती रियासतों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध हुआ करते थे। बुशहर की तत्कालीन रियासत के लोगों के बीच राजा साहिब थे और पश्चिमी तिब्बत में उनके पड़ोसियों के बीच हम थे। उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह को सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम के रूप में याद आएंगे।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक ,शनिवार को होगा रामपुर में अंतिम संस्कार
बता दें कि 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का आज सुबह आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनकी पार्थिव देह को हॉली लॉज में रखा गया है। जहां पर लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कर रहे हैं।
शुक्रवार को 9 बजे से 12 बजे तक वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को शिमला (Shimla) के रिज, 12 बजे से 1 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। एक बजे रामपुर बुशहर के लिए जाया जाएगा। 10 जुलाई को रामपुर में पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group