-
Advertisement
शख्स ने कर दिया कुछ ऐसा, देखकर लोगों की अटक गई सांसे-Video हो रहा वायरल
Viral Video : इंटरनेट के वक्त में ना जाने कब क्या देखने को मिल जाए,कई मर्तबा कुछ ऐसा भी देखने को मिल जाता है,जिससे अपने आप को डर लगने लगता है। आज भी एक ऐसा ही खतरनाक स्टंट करते हुए शख्स का वीडियो सामने आया है। वीडियो (Video) देखकर रूह कांप जा रही है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
चौंका देने वाले इस वीडियो में एक शख्स बिजली के खंभे से भी ऊंचा बांस लगाकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। शख्स का ये दिल दहला देने वाला स्टंट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी सांसे मानों अटक गई हों। वीडियो में एक शख्स बिजली (Electricity Pole) के खंबे पर लगे ऊंचे बांस पर चढ़ता नजर आता है। अगले ही पल वह बांस के शीर्ष पर पहुंच कर बांस की नोक पर ही अपने पूरे शरीर को ही पेट के बल टिका देता है। यह वीडियो जहां कुछ यूजर्स को हैरान कर रहा है, वहीं कुछ यूजर्स को कमेंट (Comment) करने पर मजबूर कर रहा है।
जान हलक में आने को
वीडियो में ये नजारा देखकर किसी की भी जान हलक में आ सकती है। वीडियो में शख्स हाथ से बांस पकड़ कर खुद को तेजी से घुमाने लगता है और अगले ही पल बांस से हाथ भी हटा लेता है। यही नहीं उसके घूमने की रफ्तार भी बढ़ जाती है। इसे देखकर इंटरनेट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।
-पंकज शर्मा
