-
Advertisement
जान हथेली पर रख किया खतरनाक स्टंट, रोमांचक और खौफनाक वीडियो देख सहम गए लोग
Viral Video: जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट करने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। खतरों के खेलने वाले एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। वीडियो में एक शख्स खतरनाक झरने में बोटिंग करता हुआ नजर आता है, जिसने इसे देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। एक विशालकाय झरने में एक शख्स बोटिंग करते हुए झरने से सीधे नीचे आ गया और कहीं विलीन हो गया। वीडियो देख पहले तो लगा कि शायद वो डूब गया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जब वो पानी से बाहर आया तो सब देखते ही रह गए। दावा किया जा रहा है कि ये खतरनाक स्टंट करने वाले बंदे का नाम डेन जैक्शन है, जो एक एथलीट है और ऐसे खतरनाक स्टंट अक्सर करता रहता है। देखिए वीडियो
Dane Jackson pushing the boundaries of possibilities
— Science girl (@sciencegirl) February 25, 2026
इस बेहद रोमांचक और खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर danejacksonkayak नाम की आईडी से शेयर किया गया है। । लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने कहा कि ‘ये पागलपन वाला ड्रॉप है। डेन जैक्सन पिंक बोट में बड़े झरने से लॉन्च करता है, अफरा-तफरी के बीच लाइन को पूरा करता है, हदें पार करता है, प्योर एड्रेनालाईन, कोई डर नहीं!’, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमारी फिल्मों में यह हीरो का शुरुआती डेथ सीन होता था ताकि उसका दूसरा रोल शुरू हो सके।
पंकज शर्मा
