-
Advertisement
कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यवस्था जांचने निकले डीसी शिमला पहुंचे सब्जी मंडी तो ये था हाल
शिमला। कोरोना कर्फ्यू ( Corona curfew) के बीच आज डीसी शिमला आदित्य नेगी ( DC Shimla Aditya Negi)ने आज शिमला नगर के सब्जी मंडी, मीट मार्केट, कार्ट रोड़, पुराना बस अड्डा तथा एजी ऑफिस क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सब्जी मंडी में दुकानों के बाहर बैठने वाले विक्रेताओं तथा दुकानों के बाहर सामान लगाने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम के आयुक्त( MCcommissioner) को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में विक्रेताओं के इस फैलाव से जगह की कमी के कारण भीड़ लग रही है, जिसको रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। अन्य जगहों पर लोगों द्वारा कोरोना कर्फ्यू की अनुपालना की जा रही है। अधिकतर बाजारों में भीड़ नहीं देखी गई।
यह भी पढ़ें: कर्फ्यू ढील के वक्त “बेवजह घूमने” वालों के देखो हाल-Video देखकर आप खुद समझ जाएंगे

उन्होंने कहा कि मॉस्क लगाने व अन्य सलाहों का भी लोगों द्वारा पालन किया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा तय समय में दुकानों का सामान उठाया व दुकानों को बंद किया जा रहा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने व कोरोना कर्फ्यू को कारगर बनाने के उद्देश्य से डीसी शिमला आदित्य नेगी व्यक्तिगत तौर पर निरंतर निगरानी व निरीक्षण कर रहे हैं। कोविड -19 के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच तथा कोरोना कर्फ्यू की व्यव्स्थाओं के अंतर्गत स्थिति का जायजा लेने के लिए रामपुर, रोहडू व ठियोग के प्रवास के अतिरिक्त डीसी ने शिमला नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया । उन्होने बताया कि जिला के अन्य क्षेत्रों में भी स्थानीय अधिकारियों और पुलिस द्वारा निगरानी व जांच का कार्य किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय जिला शिमला) सुशील भी साथ थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

