-
Advertisement
#Himachal में पेड़ से लटका मिला शव, सिर से 20 मीटर दूर पड़ा था धड़, नहीं हुई पहचान
शिमला। राजधानी शिमला में एक व्यक्ति का शव (Dead Body) पेड़ से लटका मिला है। पेड़ से लटके मिले शव का सिर और धड़ अलग-अलग मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह शव आईजीएमसी (IGMC) के पास नाले में मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का सिर रस्सी से बंध हुआ था, जबकि शरीर का अन्य हिस्सा 20 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव करीब एक दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसके चलते गलना शुरु हो गया है।
यह भी पढ़ें : #Roadaccident: हिमाचल में चार की गई जान, रिकांगपिओ में चलती गाड़ी पर गिरी चट्टानें

मृतक की जैकेट, चेन व अन्य कपड़े बिखरे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। व्यक्ति ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या (murder) की है इस बात का पता ता पुलिस जांच में ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

