-
Advertisement
Breaking : #हिमाचल में शराब पीकर सोए दो व्यक्ति, सुबह मृत मिले – ये रहा कारण
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू में अंगीठी की गैस लगने से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा कुल्लू के लोअर ढालपुर (Lower Dhalpur in Kullu) में हुआ है। यह दोनों व्यक्ति नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत के घर में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक दोनों रात को शराब पीकर कमरे में सो गए जिसके बाद सुबह दोनों मृत पाए गए। जिसके बाद गोपाल कृष्ण (Gopal Krishna Mahant) के परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Chamba में खाई में गिरी कार, मां-बेटी की गई जान; तीन घायल, Mandi में खड्ड में गिरी गाड़ी
एसपी कुल्लू गौरव सिंह (SP Kullu Gaurav Singh) स्वयं पुलिस दल के साथ मौका पर पहुंचे व सभी तथ्यों की बारीकी से जांच के बाद दोनों मृत व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-Mortem) के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि दोनों ही व्यक्ति रात को शराब पी कर कमरे में सो गए। उनके कमरे में कोयले की अंगीठी जल रही थी जिसकी गैस से दोनों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


