-
Advertisement
हिमाचल: पांचवीं से सातवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोलने को लेकर दीपावली के बाद होगा फैसला
शिमला। हिमाचल (Himachal) में पांचवी से सातवीं कक्षा के छात्रों को स्कूल (School) बुलाने का फैसला दीपावली के बाद होगा। उपचुनाव के कारण सरकार अभी छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने के पक्ष में दिखाई नहीं दे रही है। वहीं, अगर कोरोना (Corona) का ग्राफ निरंतर घटता चला गया तो आठ नवंबर से पांचवीं से सातवीं कक्षा के लिए भी स्कूल नियमित खुल सकते हैं। बता दें कि आगामी फैसले तक हिमाचल में 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की नियमित कक्षाएं चलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें:HPBOSE:10वी व 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
बता दें कि इस बार दिवाली चार नवंबर को है। इस दौरान स्कूलों में पांच दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में सरकार अभी पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने के लिए तैयार नहीं है। दिवाली के बाद अगर कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज हुई, तो स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। शिक्षा विभाग स्कूल खोलने के लिए सरकार के फैसले के इंतजार में है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


