-
Advertisement
भारत की दीपिका कुमारी ने विश्व कप में जीता सोना, बनीं दुनिया की नंबर वन महिला तीरंदाज
Last Updated on June 28, 2021 by
भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) में इतिहास रच दिया। दीपिका ने विश्व कप स्टेज 3 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा को 6-0 से जीतकर स्वर्ण पदक की अपनी हैट्रिक पूरी की। इस जीत के साथ दीपिका दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी ने सोमवार को अपनी ताजा रैंकिंग (Latest Ranking) जारी की जिसमें दीपिका को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने दूसरी बार तीरंदाजी में यह उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़ें: KRK ने अब शाहरुख खान से लिया पंगा, बोले – बूढ़े नहीं दिखना चाहते किंग खान
Three gold medals. 🥇🥇🥇
Three winning shots.Deepika Kumari is in the form of her life. 🇮🇳🔥#ArcheryWorldCup pic.twitter.com/bMdvvGRS6i
— World Archery (@worldarchery) June 27, 2021
रांची (Ranchi) की रहने वाली इस 27 साल की दीपिका ने पहली बार 2012 में नंबर वन रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं- महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे। दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की। दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।