-
Advertisement
Mumbai से ट्रेन में लौट रहे देहरा उपमंडल की पंचायत शिवनाथ के व्यक्ति की मौत
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल की शिवनाथ पंचायत के एक व्यक्ति की मुंबई (Mumbai) से ट्रेन में लौटते मौत हो गई है। बता दें कि बाबू राम चंदेल (66) मुंबई में टैक्सी चलाता था। ठाणे (मुंबई) से हिमाचल ट्रेन से आ रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। फरीदाबाद में व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना व्यक्ति के परिवार वालों को दे दी गई है। पंचायत शिवनाथ के प्रधान करनैल सिंह पटियाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति की आगरा (Agra) में तबीयत बिगड़ी और फरीदाबाद में डॉक्टर के चेककप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम (SDM) देहरा धनवीर ठाकुर ने भी मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Cabinet की स्पेशल बैठक बुधवार को, हिमाचल में छोले कुलचे के ले सकेंगे चटकारे
बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के चलते मुंबई सहित अन्य राज्यों में फंसे हिमाचलियों की वापसी हो रही है। करीब एक लाख 30 हजार लोग हिमाचल पहुंच चुके हैं। इनमें से कई लोग स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) में आए हैं। आज भी मुंबई के ठाणे से एक स्पेशल ट्रेन आ रही है। इसमें हिमाचल के लोग भी आ रहे हैं। उक्त व्यक्ति भी इसी ट्रेन में सवार था और वापस आ रहा था। लेकिन, हिमाचल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

