-
Advertisement
#FarmersProtest : सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे #Arvind_Kejriwal, बोले – “AAP” किसानों के साथ
Last Updated on December 7, 2020 by
नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलना भी शुरू हो गया है। सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) किसानों से मिलने सिंधु बॉर्डर (Sindhu border) पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने यहां किसानों (Farmers) के मंगलवार यानी 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया। केजरीवाल ने यहां किसानों से मुलाकात की, किसानों के लिए जो इंतजाम किए गए हैं उनका जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें :- #FarmersProtest : अड़ गए किसान- मांगों पर फैसला करें सरकार,नहीं तो हम चले
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों की हर मांग का समर्थन करते हैं, किसानों का मुद्दा और संघर्ष जायज है। दिल्ली सरकार और हमारी पार्टी किसानों के संघर्ष में साथ है। जब किसान बॉर्डर पर आए थे तो केंद्र और दिल्ली पुलिस ने हमसे दिल्ली (Delhi) के 9 स्टेडियम जेल बनाने के लिए परमिशन मांगी थी। हमारे ऊपर दबाव बनाया गया, लेकिन हमने कोई परमिशन नहीं दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, पार्टी लगातार सेवादार की तरह किसानों की सेवा करने में लगे हुए हैं। मैं सेवादार के तौर पर आया हूं और किसानों की सेवा करने आया हूं। किसान लगातार मेहनत करके अन्न उगाता है, ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम किसानों की सेवा करें।
Arvind Kejriwal led Delhi government has already notified the new Farm Laws on 23Nov20 and had started implementing them.
But now that the Khalistanis and Maoists have stepped in to oppose, he sees an opportunity to burn down Delhi.
It was never about farmers. Just politics… pic.twitter.com/s5gMq9z8oW
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 30, 2020
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने यहां किसानों से मिलने के बाद कहा कि किसानों को जो सेवाएं दी जा रही हैं, हम उसका जायजा लेने आए थे। किसानों का कहना है कि वो देश के लिए बैठे हैं। अगर किसानों को दिक्कत हो रही है तो देश की हर पार्टी को समर्थन करना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी सिंधु बॉर्डर गए थे और किसानों से मुलाकात की थी। आम आदमी पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वो किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन करते हैं और आठ दिसंबर को देश में प्रदर्शन करेंगे।