-
Advertisement
हिमाचल में दिल्ली के टूरिस्ट ने टैक्सी चालक को दिखाई पिस्तौल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्य़टकों द्वारा हुड़दंग मचाने व मारपीट करने के मामला सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में कुल्लू में पास देने को लेकर हुई बहस में टूरिस्ट ने टैक्सी चालक को पहले तो धमकाया और फिर पिस्तौल दिखाकर डराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने टूरिस्ट को वहीं पर रोक लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने टूरिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नशे में धुत्त व्यक्ति ने जेसीबी ऑपरेटर की कर दी हत्या, पहले साथ बैठ पी थी शराब
जानकारी के अनुसार बंजार के जिभी में हरियाणा नंबर की एक बीएमडब्लू गाड़ी में अजय दलाल, द्वारका, दिल्ली निवासी व युवती सवार थे। इस गाड़ी के पीछे एक टैक्सी आ रही थी। रास्ते में टैक्सी चालक ने अजय दलाल से जब पास मांगा तो उसने पास देने के बजाए टैक्सी चालक रोक कर पहले तो डराया और फिर पिस्तौल निकाल ली। ये सब देखकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए उन्होंने टूरिस्ट को रोक लिया। गाड़ी रोके जाने के बाद अजय दलाल व उसकी साथी युवती दोनों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस भी बुलाई गई तो वे पुलिस के साथ भी उलझ पड़े। इसके बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बाद में पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि पिस्तौल खाली थी, पुलिस ने उसे सीज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

