-
Advertisement
हिमाचल : देसराज ने लगाई वीआईपी नंबर एचपी-99-9999 के लिए 1.12 करोड़ की बोली
यह भी पढ़े:एक लाख की स्कूटी के लिए हिमाचल के VIP नंबर की बोली पहुंची एक करोड़ के पार
जानकारी देते हुए हिमाचल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (Himachal Transport Department) के अतिरिक्त निदेशक हेमिस नेगी ने बताया कि देसराज (Deshraj) नाम के व्यक्ति ने 1.12 करोड़ की बोली लगाई है। व्यक्ति के नाम के अलावा अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। ऑनलाइन बिड (Online Bid) में सिर्फ नाम ही शामिल होता हैं। ऐसे में 3 दिन के अंदर आवेदनकर्ता को वीआईपी नंबर लेने के लिए 30 फीसदी रकम जमा करवानी होगी। बताया जा रहा है कि आरएलए कोटखाई में यह नंबर लेने के लिए अब तक कुल 26 लोगों ने आवेदन किया है। नंबर लेने का रिजर्व प्राइज एक हजार रुपए रखा गया है।

बता दें कि हिमाचल में पहली बार एचपी-99-9999 नंबर लेने के लिए इतनी अधिक बोली लगाई गई है। हालांकि यह बोली सही है या इसमें कोई फ्राड (Fraud) नहीं है इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। जब तक व्यक्ति 30 फीसदी रकम जमा नहीं करवा देता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन एक वाहन के नंबर के लिए इतने करोड़ की बोली लगाने का मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हिमाचल परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप का कहना है कि एक स्कूटी के नंबर के लिए इतनी अधिक बोली के बारे में सुनकर हम सभी हैरान हैं।
