-
Advertisement
Devotees | Shiv Mahadev Temple | Kotla Kalan |
/
HP-1
/
Aug 07 20232 years ago
ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कोटला कलां स्थित प्राचीन शिव महादेव मंदिर में श्रावण मास के सोमवार के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान महादेव का अभिषेक करने के लिए प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। प्राचीन महादेव मंदिर की स्थापना पांडव काल से मानी जाती है। जबकि कालांतर में इसका जीर्णोद्धार भी किया गया, जिसके बाद यहां पर श्रद्धालुओं के लगातार पहुंचने का क्रम शुरू हुआ।
Tags